फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के तीन युवक सीतामढ़ी में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। इलाहाबाद जिले के हंडिया क्षेत्र से सीतामढ़ी घूमने आए तीन युवक बृहस्पतिवार को गंगा में नहाते समय डूब गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। उसकी लाश गोताखोरों ने निकाल ली, लेकिन दो का पता नहीं चल पाया है। डूबने वाले युवकों में दो चचेरे भाई और दोनों आईटीआई के छात्र थे जबकि तीसरा युवक अपने पिता के साथ नोयडा में रहता था। जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी घाट पर हफ्ते भर पहले जौनपुर की एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के हंडिया से छह युवक सीतामढ़ी घूमने के लिए आए थे। बताया जाता है कि अपराह्न करीब तीन बजे सभी गंगा में नहाने लगे। इसी बीच हंडिया थाना क्षेत्र के नइकीपुर कटहरा निवासी चचेरे भाई शिवराज सिंह उर्फ डब्बू (21) पुत्र ब्रह्मबहादुर सिंह और अंकित सिंह (22) पुत्र रामसागर सिंह के साथ घमहा निवासी सचिन यादव (21) पुत्र रामकृपाल यादव डूबने लगे। यह देख बाकी युवकों में खलबली मच गई। साथ में नहा रहे लवकुश पांडेय, धीरज यादव और शुभम पांडेय किसी तरह पानी से बाहर निकल आए। बताया गया कि इसी बीच दो धीरज और शुभम वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी सचींद्र पटेल मौके पर पहुंच गए। गोताखोर लथेरन सिंह, प्रेमलाल वर्मा और दिनेश बिंद युवकों की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद अंकित सिंह की लाश निकाल ली गई जबकि दो अन्य युवकों की तलाश देर शाम तक जारी थी। मृतक अंकित के घर वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाने बुझाने पर वे तैयार हुए। मौके पर पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। डीएम ने कहा कि गंगा घाट पर जिला पंचायत से बैरीकेडिंग करवाई जाएगी। साथ ही जल पुलिस की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें