वाराणसी। इंडिया रैंकिंग 2018 में आईआईटी बीएचयू ने बड़ी छलांग लगाई है। इस बार 28वें स्थान पर रहा आईआईटी बीएचयू पिछले साल 71वें नंबर पर था। वहीं जनरल रैंकिंग में बीएचयू भी तरक्की करते हुए एक पायदान ऊपर आ गया है। विश्वविद्यालय कैटेगरी में तो बीएचयू पिछले साल की तरह इस साल भी तीसरे स्थान पर ही रहा है लेकिन आईआईटी बीएचयू इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंक में पिछले साल 31 की तुलना में इस बार 19वें नंबर पर आ गया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय पिछले तीन साल से विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग जारी की जा रही है। इसमें न केवल जनरल रैंकिंग बल्कि कैटेगरी की रैंक भी जारी होती है। बीएचयू की विश्वविद्यालय स्तर की रैंकिंग पिछले साल तीसरे नंबर पर थी, इस बार भी तीसरे पर ही है लेकिन जनरल रैकिंग में 10 से एक पायदान ऊपर नौवां नंबर आया है।
आईआईटी बीएचयू ने विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की जनरल रैंकिं ग इस बार 43 पायदान की बढ़त हासिल की है। निदेशक प्रो. राजीव संगल ने इसका श्रेय शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को दिया। कहा कि आने वाले दिनों में टॉप टेन में जगह बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।