फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली ने मोह लिया सभी का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ब्रज की होली में राधा कृष्ण के स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया। देवों के स्वरूप में सजी झांकियों को देखकर साक्षात वृंदावन की होली का एहसास हुआ। फूलों और अबीर गुलाल के साथ लोगों ने जमकर होली खेली और बनारस के पारंपरिक पकवानों को लुत्फ उठाया। मौका था बुधवार को रामकटोरा स्थित अमर बैंक्वेट हाल में श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का आरंभ फूलों की होली के साथ हुआ। इसके बाद गीत संगीत से महफिल को सजाया गया। इसके तहत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चैती और होली गीतों को प्रस्तुत किया। इमसें गुलाब क पंखुडि़यन क बरखा होई...., नेहिया चार करके दंत निपोरी होई... और सखी री खेलो होरी...आदि गीतों पर लोग देर रात झूमते रहे। इस दौरान लोगों ने बनारसी अंदाज में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान नारायण बाबू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डा. शिव कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, रौशन गुप्ता, मधु गुप्ता, अलका गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, कृष्णा देवी, सीमा गुप्ता समेत समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें