फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी घाट पर गूंजेंगी प. रोनू मजूमदार की बांसुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित हर हर गंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में काशी और मराठा की संगीत विधाओं का मिलन होगा। भारतीय नव वर्ष पर काशी और मराठवाड़ा के कलाकार एक से बढ़ कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में यूपी पर्यटन विभाग के साथ ही महाराष्ट्र सरकार का पर्यटन विभाग भी सहयोग कर रहा है। 18 मार्च की सुबह सात बजे विशेष अतिथि प्रख्यात बांसुरी वादक पं. रोनू मजूमदार बांसुरी वादन करेंगे। यह जानकारी कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों को दी। 18 मार्च की शाम को भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के शिष्य आनंद भाटे का शास्त्रीय गायन होगा। शाम 6:45 बजे गंगा पूजन और आरती होगी। रात आठ बजे आनंद भाटे एवं पं. रोनू मजूमदार का कार्यक्रम होगा। लघु नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मानवाधिकार जन निगरानी समिति, माध्यम इंटरटेनमेंट भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें