फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की भीड़, मुट्ठी भर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/भदोही। चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया में शनिवार की देर शाम तक निरंकारी संत समागम स्थल पर सदरू माता सविंदर बाबा हरदेव महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए लगभग तीन लाख की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इतनी ज्यादा भीड़ की सुरक्षा के लिए मौके पर महज मुट्ठी भर पुलिस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए थे। ऐसा लगता है कि अधिकारी ने वाराणसी के राजघाट की घटना को भूल गए हैं। संत समागम में पुलिस से ज्यादा निरंकारी मिशन के सेवादार सुरक्षा में लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन

संत समागम स्थल भदोही जिले के चौरी स्थित कंधिया में है, जहां सौ एकड़ में आयोजकों ने पंडाल लगाया है। इससे सटे हुए वाराणसी जिले के दौलतिया, शिवदासपुर ,कपसेठी और भदोही जिले के धनापुर ,कंधिया, हड़ही बारी गांव हैं। समागम में कई प्रांतों से करीब सवा लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है। रविवार को भारी अनुयायियों के की संभावना है। वारणसी व भदोही की ख़ुफ़िया एजेंसियां सप्ताह भर से समागम स्थल की टोह ले रही थीं, लेकिन अनुमान से कई गुना ज्यादा भीड़ देख उनके होश उड़ गए। कपसेठी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह व चौरी थानाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय अपने-अपने थानों की फोर्स के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। चौरी थानाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी से सिर्फ कपसेठी पुलिस सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है। औराई सीओ पवन कुमार ने बताया कि समागम स्थल पर दिन और रात में तीन-तीन थानाध्यक्ष के साथ 30 सब इंस्पेक्टर व 80 कांस्टेबिल सुरक्षा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें