फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता सविंदर के दर्शन से निहाल हुए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही-बाबतपुर मार्ग पर कंधिया फाटक के समीप आयोजित दो दिवसीय निरंकारी संत समागम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह से ही अनुयायियों का तांता लगा रहा। विभिन्न राज्यों से आए लाखों अनुयायी माता सदरू सविंदर हरदेव महाराज के दर्शन और आशीर्वाद पाकर निहाल हो उठे। सेवादारों ने माता के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

समागम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से हुआ। वक्ताओं ने निरंकारी मिशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं, महिलाओं ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से निरंकारी मिशन की महिमा बखानी। शाम को करीब पांच बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता सदरू सविंदर हरदेव महाराज सत्संग स्थल पर पहुचीं। माता का आगमन होते ही नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। मेन रोड से मंच तक माता पालकी से पहुंचीं। वहीं, सेवादारों ने माता के स्वागत में भांगड़ा नृत्य पेश किया। इसके बाद मंच पर विराजमान माता से आशीर्वाद लेने के लिये भक्तों का रेला लग गया। इलाके में पहली बार लाखों की भीड़ देख लोग हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें