फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटिका में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ग्राम प्रधान के दो और बीडीसी सदस्य के एक रिक्त पद पर उप चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह और शाम को बूथों पर मतदाताओं की संख्या अधिक रही जबकि दोपहर में इक्का-दुक्का वोटर ही दिखे। ग्राम प्रधान के लिए खेतलपुर में 57.27 और भिखारीरामपुर में 60 फीसदी वोट पड़े। वहीं, जोगीपुर में बीडीसी के लिए 54.74 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गया। 24 फरवरी को मतगणना के बाद तय होगा कि किसके सिर पर जीत का ताज होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से खेतलपुर और भिखारीरामपुर में प्रधानी के लिए रिक्त सीट पर मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक मतदाताओं ने लाइन लगाकर मतदान किया लेकिन 10 से दो पहर दो बजे तक इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथों पर दिखे। धूप कम होने के बाद मतदाताओं की संख्या एक बार फिर बढ़ी। जैसे-जैसे मौसम ठंडा हुआ वोटर बूथों की ओर निकले। शाम पांच बजे तक खेतलपुर के 1313 में 757 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 57.27 फीसदी वोट पड़ा। भिखारीरामपुर में 2110 वोटरों में 1266 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 60 फीसदी मत पड़े। भदोही ब्लॉक के रिक्त जोगीपुर भुआजग में ओवरआल 54.74 फीसदी वोट पड़ा। जोगीपुर वार्ड में 677 में 376 वोट जबकि भुआजाग वार्ड 780 में 421 मत पड़े। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर थाने की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान तैनात रहे। डीएम विशाख जी और एसपी सचिंद्र पटेल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक पाठशाला भिखारीरामपुर के पास भीड़ अधिक होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अफसरों को निर्देशित किया। बताते चलें कि प्रधानी चुनाव में भिखारीरामपुर में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे जबकि खेतलपुर में सात लोग किस्मत आजमा रहे हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें