फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार के लिए सात दावेदारों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील बार एसोसिएशन, भदोही का चुनाव 25 जनवरी को होना है, जिसके लिए मंगलवार को अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

बार से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए सूर्य प्रसाद द्विवेदी और मोती लाल ने नामांकन किया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भरत सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए बबलू प्रसाद मिश्र, सयुक्त मंत्री पद के लिए चंद्रेश राय, महामंत्री पद के लिए सुरेंद्र कुमार दूबे, आय व्यय निरीक्षक पद के लिए राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने नामांकन किया।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3 बजे तक नामंकन होगा। 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच व नाम वापसी होगी। 25 जनवरी को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन 3.30 बजे से मतो की गणना करने के बाद सायं 5 बजे परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन का दौर शुरू होते ही बार के सदस्यों में गहमा गहमी का दौर शुरू हो गया है। तहसील में सुबह से चुनाव की चर्चा परवान चढ़ जाती है। जो दिन ढलने तक जारी रहता है। प्रत्याशी भी बार के सदस्यों के साथ घंटो बिताते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें