बलिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर डाक्टरों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा नेशनल काउंसलर के होने वाले गठन का विरोध किया गया। उन्हाेंने मांग किया कि इस पर पुन: विचार किया जाय, अन्यथा जनपद में चिकित्या व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस दौरान सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होग बंद रहे। जिसे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, दोपहर बाद हड़ताल खत्म हो जाने पर शाम को कुछ क्लीनिक खुले।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष डा. पीके सिंह गहलौत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नेशनल काउंसलर का गठन जिस प्रकार किया गया है, वह संस्था के सदस्यों को स्वीकार नहीं है। यह गठन गरीब, असहाय व आमजन के लिए घातक है तथा लोकतंत्र के लिए भी खतरा है। इस दौरान चिकित्सकाें ने आपातकालीन सेवा को छोड़कर एक दिन के लिए क्लीनिक, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, पैथालाजी, एक्स-रे आदि को बंद रखा। चिकित्सकों ने एक स्वर से मांग किया कि गठन पर पुन: विचार किया जाय, अन्यथा जनपद की चिकित्सा व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी। इस मौके पर डा. आरबी गुप्ता, डा. अजीत सिंह, डा. जेपी सिंह, डा. जेके सिंह, डा. शशिकला सिंह, डा. अमिता सिंह, डा. आशु सिंह, डा. मंजूषा, डा. प्रियंका रा, डा. डी राय, डा. डी प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष तिवारी ने किया।