फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन अंत्योदय में 10 गांव चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। शासन ने मिशन अंत्योदय योजना अंतर्गत विकास खंड दुबहर के दस गांवों को चयनित किया है। चयनित ग्रामों का सर्वे भी हो चुका है। शासन ने चयनित गांव को गरीबी मुक्त गांव के रूप में विकसित करेगा। ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान कार्ययोजना भी विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। मिशन अंत्योदय योजना अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संचालित समस्त कार्यक्रमों एवं योजनाआें से आच्छादित किया जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने विकास के लिए कार्यवाही प्रेषित किया है। सीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि दुबहर विकास खंड के ओझवलिया, दोपही, जनाड़ी, नगवां, अड़रा, शिवपुर दियर नईबस्ती, अखार, सलेमपुर, सहोदरा, सरयां को मिशन अंत्योदय योजना 2017-18 के अंतर्गत चयनित किया गया है। कहा कि सभी गांवों में सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसमें कोई भी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें