फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथनी-करनी में एका होने से ही समाज का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब (वाराणसी)। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने तहसील के स्थापना दिवस एक जनवरी को शपथ लेकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदाधिकारियों को पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है। आज कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर हो गया है। दोनों में एका होने से ही समाज का विकास होगा। अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अधिकाधिक मुकदमों में आपसी सुलह-समझौते को तरजीह देते हुए किसानों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करें। कहा कि राजातालाब में तहसील खुलवाने के लिए पिछली सरकार में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सर्वोच्च प्राथमिकता दिलवाकर इसकी स्थापना कराई थी। आज इस तहसील से 436 गांव के किसानों को उनके दरवाज़े पर न्याय मिल रहा है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज ने कहा कि मैं तहसील को ऊंचाई पर ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा। अधिवक्ता हित का भरपूर ख्याल रखते हुए वादकारी हित को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दूंगा। महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील के उत्थान में हर कदम प्रयास करूंगा। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसका निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी से करुंगा। अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश दुबे ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधे मोहन त्रिपाठी तथा ऑल इंडिया जनर्लिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बबलू सहित रोहनिया के पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सिंह, रुद्र कुमार पाठक, प्रभारी एसडीएम अभय गुप्ता, तहसीलदार ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विजय राजभर, बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केशर राय तथा कृपाशंकर दुबे मौजूद रहे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुनील सिंह संचालन महामंत्री छेदीलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें