फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

चौबेपुर। मुनारी-सारनाथ मार्ग पर मगरहुंआ नहर के समीप मंगलवार की रात दो बजे ट्रैक्टर चालक प्रभाकर उर्फ पट्टू पटेल (26) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पट्टू पटेल के बाएं कान के समीप जख्म देखकर उसके पिता मंगला पटेल ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत रमदत्तपुर निवासी पट्टू पटेल मंगलवार की रात चोलापुर के बेला गांव के लिए गिट्टी लाने ट्रैक्टर से निकला था। मगरहुंआ नहर के समीप रात दो बजे के लगभग राहगीरों ने सड़क पर पट्टू का खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जहां पट्टू का शव पड़ा हुआ था उससे लगभग 50 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा था। बुधवार को पिता मंगला ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर के पट्टू की हत्या की गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया दुर्घटना बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें