वाराणसी। अंतर रेलवे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे की वेटलिफ्टर महिला प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। इसमें वाराणसी की स्वाति सिंह ने 84 स्नैच और सौ किलोग्राम क्लीन एंड जर्क वेट उठाया। वहीं 48 किलोग्राम में पूजा गुप्त ने भी रजत पदक अपने नाम किया।
पंजाब के कपूरथला में 11 से 13 दिसंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रजत पदक जीतने के बाद बलुआबीर की रहने वाली स्वाति सिंह ने बताया कि उन्होंने गेम में तीन साल बाद वापसी की है। 2014 के कॉमनवेल्थ गेम में ब्रोंज मिलने के बाद मैंने प्रशिक्षण देना आरंभ कर दिया था। तीन साल बाद जब रेलवे की ओर से मौका मिला तो मैंने तैयारी के साथ अपना बेहतर देने का प्रयास किया। स्वाति वर्तमान में लखनऊ स्टेशन पर हेड टीसी के पद पर कार्यरत हैं।