राजातालाब/वाराणसी। राजातालाब तहसील में दी बार एसोसिएशन राजातालाब का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए वोट डाले गए। सुबह 10 बजे शुरू मतदान शाम 4 बजे तक चला। यहां पर 9 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं। मतगणना शनिवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।
बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव के दौरान वाराणसी के भी अधिवक्ता डटे रहे। चुनाव के दौरान राधे मोहन त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास्तव ,आलोक श्रीवास्तव चंद्रमा सिंह, राजातालाब तहसील के निवर्तमान अध्यक्ष सुनील सिंह, निवर्तमान महामंत्री छेदी यादव, अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोयज सिंह, असीम सिंह, आलोक शहाबाबाद, अरविंद कुमार सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्ता समाज एकत्रित था।
यहां पर 14 पदों पर प्रत्याशियों का चुनाव निर्विरोध हो गया था। चुनाव में 9 प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर काशीनाथ एवं सर्वजीत भारद्वाज, महामंत्री पद पर नंदकिशोर, अशोक सिंह एवं भूपेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेमसागर पाठक एवं अनिल जायसवाल के साथ ही संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए संतोष चौबे और जयसिंह चुनावी मैदान में थे। चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा के अनुसार मतगणना शनिवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।