फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बड़े अस्पतालों के बेसमेंट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पार्किंग की समस्या और जाम से जूझ रहे शहर को निजात दिलाने के लिए विकास प्राधिकरण ने बड़े प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे के निर्देश पर शुक्रवार को 10 बड़े नर्सिंग होम/अस्पतालों के बेसमेंट सील कर कर दिए गए। यहां पार्किंग के लिए बनाए गए बेसमेंट का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन

वीडीए से नक्शा पास कराने के बाद पार्किंग की सुविधा के लिए बहुत से अस्पतालों बेसमेंट बनवाया ही नहीं गया। वहीं, जिन अस्पतालों में बेसमेंट का निर्माण हुआ है वहां पार्किंग की उसका इस्तेमाल व्यावसायिक किया जा रहा है। इसके चलते अस्पतालों के सामने सड़कों पर लोग वाहन खड़े करते हैं, जिससे आए दिन जाम लगता है। अस्पताल संचालकों की इस मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को वीडीए ने अभियान चला कर कार्रवाई की। जांच के दौरान 10 बड़े नर्सिंग होम/अस्पतालों के बेसमेंट में ऐसी अनियमितता पाई गई। पार्किंग के स्थान पर कहीं आफिस तो कहीं ओपीडी, जांच, स्टोर रूम और प्रयोगशाला के तौर पर बेसमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर टीम ने इनके बेसमेंट को सील कर दिया और अस्पताल संचालकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अन्य अस्पतालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अगले चरण में होटल, शॉपिंग कांप्लेक्स, मॉल और मल्टीप्लेक्स के साथ बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें