फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोई नया काम नहीं कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सपा केे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में कोई नया काम नहीं कर रही है। सपा सरकार के कार्यों को ही आगे बढ़ा रही है और खुद श्रेय ले रही है। अहमद हसन बुधवार को सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के मौलवी बाग स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

अहमद हसन ने कहा कि भाजपा तीन तलाक और अयोध्या जैसे मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाना चाहती है। सरकार ने संवैधानिक एजेंसियों पर पहरा बैठा दिया है। लोगों के बोलने, लिखने और कहने पर पाबंदी लगाई जा रही है। भाजपा सरकार अमित शाह के बेटे की जांच कराने के बजाए उनका बचाव कर रही है। जिस तरह सरकार दूसरों की जांच करा रही है उसी तरह अपने नेताओं की भी जांच करानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए आगरा एक्सप्रेस वे पर मालवाहक समेत 16 फाइटर प्लेन उतरवाए थे। सरकार को लगा था कि सड़क टूट जाएगी। सड़क तो नहीं टूटी अलबत्ता सरकार का हौसला जरूर टूट गया। कहा कि सरकार ने प्रदेश में करीब 55 लाख महिलाओं की समाजवादी पेंशन रोक कर उन्हें भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में सपा की जीत होगी। मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहा है और आज भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखे में रखकर सरकार बनाई है। केंद्र सरकार ने कहा था कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। पीएम ने कहा था कि बुलेट ट्रेन चलाएंगे। जापान अपने यहां बुलेट ट्रेन बंद कर रहा है और यहां उसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जो ट्रेनें हैं वो तो संभल नहीं रही हैं और बातें की जा रही हैं बुलेट ट्रेन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें