वाराणसी। गुजराती समाज ने शुक्रवार की रात जलाराम बापा की 218 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। बिरदोपुर स्थित जलाराम मंदिर में मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भजन और गरबा में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से सुधा कटारिया, जया राडिया, प्रतिभा पटेल, रश्मि मारू, शालिनी मारू, कविता आशर, श्वेता समीर भाई पटेल, नीलम गांधी आदि ने हिस्सा लिया।
जलाराम बापा का जन्म कार्तिक शुक्ल सप्तमी को राजकोट में हुआ था। महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र गिरी ने जलाराम की घटनाओं के बारे में बताया। आचार्य का परिचय जगदीश भाई पटेल ने किया। माल्यार्पण प्रवीण भाई पटेल और अंगवस्त्रम भूपेंद्र भाई कटारिया ने दिया। जलाराम बापा के जीवन पर हर्षद भाई तन्ना ने प्रकाश डाला। आरती पूजन में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद अन्नकूट भोग के लिए सदस्य अपने अपने घरों से भोग लाए थे। जिसे मंदिर में चढ़ाया गया। इसके बाद एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी गई। इस मौके पर समाज की ओर से अरुण आशर, कांतिलाल पटेल, ईश्वर भाई हिंडोचा, प्रताप भाई राडिया, घनश्याम भाई चावला, योगेश गांधी, परेश भाई पटेल, योगेश भाई पटेल, किशोर मिराणी, दर्शन विठलाणी, मितेश आशर आदि शामिल रहे।