फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा और मानस मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ा लालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर सहित 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 22 सितंबर को बाबतपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले बड़ा लालपुर जाएंगे। यहां कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री डीरेका पहुंचेंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर और मानस मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर शाहंशाहपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी प्रधानमंत्री के दौरे का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रमों का प्रारूप तैयार कर पीएमओ को भेज दिया गया है। वहां से उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बड़ालालपुर में जनसभा से पहले पीएम काशी की जनता को 846.50 करोड़ की सौगात देंगे। 486.79 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 359.71 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास होगा। डीरेका में होने वाले कार्यकर्ता संवाद में प्रदेश, क्षेत्र, महानगर के पदाधिकारी शामिल होेंगे। पीएम के अस्सी घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम पर संशय बना हुआ है। हालांकि वहां तैयारियां जारी हैं। यहां ‘वैदिक भारत से वैश्विक भारत तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम होना है। तैयारियों में जुटे अधिकारियों का कहना था कि एक-दो दिन में प्रारंभिक प्रोटोकाल जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
तैयारियों में कोई कसर न रखें: मुख्य सचिव
वाराणसी। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नरी के एनआईसी में हुई समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने यहां के अधिकारियों से कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए। उन्होंने अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि सड़क, बिजली, सुरक्षा, कार्यक्रम स्थलों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करें। जो कमियां पाई जाएं, उनका तत्काल निस्तारण कराएं। रूफ टाफ फोर्स और सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा निगरानी सुनिश्चित कराई जाए। सड़कें तत्काल दुरुस्त कराई जाएं। वैकल्पिक प्रबंधों को भी पूरी तरह तैयार रखा जाए। वीसी में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसएपी रामकृष्ण सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें