फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलर यार्ड में बेपटरी हुआ रेल इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में रविवार को शंटिंग इंजन डीरेल हो गया। इसके चलते गूलर यार्ड में परिचालन प्रभावित हो गया। जहां इसके पीछे जयपुर से आ रही मरुधर एक्सप्रेस यार्ड में ही ढाई घंटे तक खड़ी रही तो वहीं काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना हुई। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

गरीब रथ की दो बोगियों को लेकर आ रहे रहे रेल इंजन के चार पहिए पटरी से उतर गए। लगभग 1:20 बजे इंजन के बेपटरी होने के बाद पीछे आ रही मरुधर एक्सप्रेस भी खड़ी हो गई। डिरेलमेंट के चलते रूट बाधित होने की वजह से यात्रियों का हुजूम पैदल ही स्टेशन की ओर निकल पड़ा। पूरा यार्ड यात्रियों से भर सा गया। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी यात्री भी सम्मिलित रहे। उस दौरान दूसरी लाइन पर ट्रेनों का आवागमन भी हो रहा था पर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से आवश्यक कदम नही उठाए गए। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के दुर्घटना राहत यान के आने के बाद लगभग 4:20 बजे ट्रेन को पटरी पर लाया जा सका। जांच के बाद ही इंजन डिरेलमेंट के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें