फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुपति राघव राजा राम... की धुन पर शिवमणि ने बजाया ड्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विख्यात ड्रमर पद्मश्री शिवमणि ने काशी में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित ताल नाद से देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों... के अलावा वंदे मातरम ...और दे दी मुझे आजादी बिना खड्ग बिना भाल/साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल...जैसे गीतों पर ड्रम बजाकर स्वतंत्रता पर्व का जोश जगाया। यह कार्यक्रम दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

शिवमणि ने सुबह 10 बजे अंध विद्यालय में ड्रम पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बापू के प्रिय भजन- रघुपति राघव राजाराम ... पर ड्रम पर उन्होंने ताल लगाना शुरू किया। इसके बाद जय हो जय हो....पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर समाजसेवी किशन कुमार जालान, अखिलेश खेमका ने शिवमणि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें