फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमचंद के गांव में गूंजी युवाओं की तान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली पर आयोजित लमही महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिवसीय समापन के दौरान पूरा परिसर बम काशी, बम लमही से गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने कजरी, लोकगीत, नृत्य, गायन, वादन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन दिवसीय लमही महोत्सव का रंगारंग समापन मुंशी प्रेमचंद शोध संस्थान में हो गया। कार्यक्रम का आगाज दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं के भजन से हुआ। इसके उपरांत बंगाली टोला इंटर कॉलेज के छात्रों ने कृष्ण वंदना, सीएम एंग्लो बंगाली की ओर से भक्तिगीत, हरिश्चंद बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने भाषण दिया। बंगाली टोला इंटर कॉलेज के छात्रों ने कजरी अरे रामा मोर मचाए शोर सवनवा आयो रे..., कैसे खेलै जइबू सावन में कजरी, बदरिया घिर आए सजनी...सुनाई तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सीएम एंग्लो के छात्रों की कजरी तर-तर चूवे पसीनवा ए रामा आग लागे महीनवा...सुनाई तो लोग झूम उठे। इसके उपरांत सनातधन धर्म इंटर कॉलेज के छात्रों ने बनारस बम-बम बोले...सुनाया। इस दौरान कमलापति त्रिपाठी बालिका इंटर कॉलेज, श्री बल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज आदि स्कूलों की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सभी स्कूलों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रमों का शुभारंभ अपर आयुक्त ओमप्रकाश चौबे ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत केंद्र प्रमुख डा. रत्नेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. हरेन्द्र नारायण सिंह, आनन्द राव, सुरेश चन्द दूबे, राजीव गौड़ एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें