फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सैनिक कैंप में बीएचयू कैडेटों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बरेली और मेरठ में आयोजित दस दिवसीय थल सैनिक कैंप में बीएचयू के एनसीसी कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कई प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और ग्रुप का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को कैडेटों के वापस आने पर ग्रुप मुख्यालय पर ग्रुप कमांडर की ओर से दोपहर डेढ़ बजे आयोजित कार्यक्रम में स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर आयोजित कैंप में 11 ग्रुपों(गोरखपुर, आगरा, बरेली, बनारस के एक और बी ग्रुप के साथ ही लखनऊ, मेरठ, कानपुर , इलाहाबाद, अलीगढ़ और गाजियाबाद) के कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान परेड, फायरिंग, सांस्कृतिक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बीएचयू के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन किया। 89 बटालियन एनसीसी बीएचयू के कमांडिंग आफिसर कर्नल आरके गौतम ने बताया कि छात्र कैडेटों के लिए मेरठ और छात्राओं के लिए बरेली में कैंप लगाया गया था। इसमें ए ग्रुप से 25-25 कैडेटों ने प्रतिभाग किया था। बताया कि छात्राओं की ग्रुप स्तर की प्रतिस्पर्धा में ओवर आल ए ग्रुप बीएचयू को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा कई प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने पहला स्थान हासिल किया। उधर मेरठ में चले छात्र कैडेटों के शिविर में ग्रुप स्तर पर ए ग्रुप बीएचयू को ओवर आल तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें