फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका-बीएचयू में नवंबर से घर-घर पीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका और बीएचयू की आवासीय कॉलोनियों और हॉस्टलों में अक्तूबर-नवंबर से पाइप लाइन के जरिए घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। गेल के विशेषज्ञों की देखरेख में दोनों परिसरों में गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कुछ कॉलोनियों में काम लगभग पूरा कर लिया गया है। विभागीय स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन के स्तर पर भी इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट तलब हो रही है।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बीएचयू और डीरेका में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से इन आवासीय कॉलोनियों में ब्रांच पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए हाईड्रोलिक ड्रिलिंग मशीनें मंगाई गई हैं। अक्तूबर-नवंबर तक डीरेका और बीएचयू में पाइप लाइन से पीएनजी की आपूर्ति शुरू करने के बाद शहर के अन्य हिस्सों में ब्रांच लाइन बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा। डीरेका-बीएचयू मे काम की निगरानी कर रहे गेल के सुपरवाइजर ने बताया कि जगदीशपुर से हल्दिया तक 2620 किलोमीटर लंबी मेन पाइप लाइन बिछाई जा रही है। फिलहाल फूलपुर से पिंडरा के बीच पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। डीरेका-बीएचयू समेत शहर के अन्य हिस्सों में बिछाई जाने वाली ब्रांच लाइनों को इसी मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। दिसंबर 2018 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


ये होंगे फायदे-
- बिजली-पानी की तरह घरों में उपलब्ध होगी पीएनजी
- गैस बुकिंग और डिलीवरी के इंतजार से मिल जाएगा छुटकारा
- गैस की कालाबाजारी और घटतौली पर लगेगी लगाम
- हर घर का होगा अपना मीटर, उपभोग के हिसाब से देना होगा बिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें