फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार की सुबह हुई पीट पीटकर किशोर की हत्या और परिवार के तीन सदस्यों को घायल करने के मामले में शामिल चार आरोपियों को शुक्रवार की सुबह दीदारगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह लोग कहीं भागने की फिराक में क्षेत्र के सुघरपुर तिराहे पर खड़े थे। तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव निवासी केदार यादव, घनश्याम यादव, राधेश्याम यादव और राघव राम यादव का नाम शामिल है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 21 मई को निकासीपुर गांव निवासी सूर्यभान यादव के घर बारात आई थी। जिसमें आरकेस्ट्र आया हुआ था। नाच के दौरान आरोपी वहां हंगामा करने लगे। इस पर सूर्यभान के पट्टीदार ओमप्रकाश यादव ने उन्हें शांत रहने को कहा। ओमप्रकाश के इस बात से नाराज होकर मनबढ़ उसे जान से मारने की धमकी दिया। हालांकि वह मामला शांत हो गया। गुरुवार की सुबह ओमप्रकाश (45) अपनी पत्नी निर्मला देवी (42), पिता बांकेलाल (62) और बेटा अभिषेक (15) के साथ खेत में खाद डालने जा रहा था। तभी घात लगाए लगाए इन चारों लोगों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोलकर इन्हें घायल कर दिया। गांव के लोग मामला शांत कराने के बाद घायलों को जब तक अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करते कि अभिषेक की मौत हो गई।
जबकि इन तीनों का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को डाक्टर ने इनके हालत में सुधार बताया। उधर घटना के संबंध में ओमप्रकाश के पट्टीदार सूर्यभान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इनके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया। शुक्रवार की सुबह एसओ दीदारगंज विजय प्रकाश यादव ने मुखबिर की सूचना पर इन चारो आरोपियों को सुघरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें