फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का किया बदमाशों ने अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आई किशोरी को सोमवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने दरवाजे पर सोते समय अपहृत कर लिया। विरोध करने पर परिवार वालों को तमंचे से आतंकित किया और किशोरी को लेकर फरार हो गए। घरवालों ने फौरन पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घेरेबंदी की तो बौखलाए बदमाशों ने घर से 20 किलोमीटर दूर गौसपुर चौराहे के पास लड़की को सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपनी चाची के साथ उनके मायके आई थी। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ननिहाल में परिवार वालों के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 12 बजे बोलेरो में सवार लोगों ने अखंडनगर जाने का रास्ता पूछा तो लड़की के नाना ने रास्ता बता दिया। तभी कार में सवार चार बदमाश नीचे उतरे और लड़की को बिस्तर से उठाकर बोलेरो में लाद लिया। विरोध करने पर लड़की के नाना और परिवार के अन्य सदस्यों को असलहे से आतंकित करते हुए फरार हो गए।
शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। 100 नंबर पर और थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कराई। घटना स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर गौसपुर चौराहे के निकट बदमाशों ने लड़की को सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए। उस वक्त रात के करीब एक बज रहे थे। सड़क पर लड़की को रोता देख पास स्थित घर के बाहर सो रहा एक व्यक्ति लड़की के पास पहुंचा तो उसने अपनी व्यथा सुनाई। उस व्यक्ति ने लड़की को सरायमोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी पहुंचाया। सीओ रामभुवन यादव ने बताया कि लड़की की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें