फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले 41 और जमाती पूर्वांचल में मिले, 20 पर केस

Thu, 02 Apr 2020 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में बीते दिनों हुए तब्लीगी मरकज से लौटे ज्यादातर लोग आजमगढ़ के मुबारकपुर में मिले हैं। इस कारण मुबारकपुर को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया, जबकि पूर्वांचल में पिछले 24 घंटे में 41 और जमाती मिले। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। इनमें 26 लोग दिल्ली के मरकज में शामिल हुए थे। जौनपुर में 20 पर केस दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ प्रशासन ने मुबारकपुर कस्बे को सील कर बिना अनुमति किसी की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है। दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल 24 लोग जिले में आए हैं। मुबारकपुर में बुधवार को ऐसे 14 लोग मिले थे। मरकज से लौटा एक व्यक्ति सरायमीर में मिला है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि सतर्कता की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक और जमाती मिला है। 15 दिन पहले वह दिल्ली के मरकज में शामिल होकर लौटा था। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

जौनपुर में 20 जमाती मस्जिदाें में जबकि 11 घरों में मिले हैं। इनमें 12 मेरठ के और आठ बिहार, दिल्ली, बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जबकि अन्य 11 जनपद के हैं। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। जनपद के 11 लोगों को छोड़कर अन्य 20 पर केस दर्ज कर लिया गया। मेरठ के सभी जमातियों ने बताया कि वे मेरठ से हफ्ते भर पहले आए हैं। जबकि अन्य आठ एक महीने पहले दिल्ली के मरकज में भाग लेने के बाद से यहां रह रहे हैं। 11 लोग शाहगंज इलाके में अपने घरों में मिले। ये सभी पांच दिन पहले मेरठ से आए हैं। उसके पहले दिल्ली मरकज गए थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के नौ जमाती भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं। इनका सैंपल लेकर बीएचयू भेजा जा रहा है। सभी 22 मार्च को घर आए थे। इसमें से छह दिल्ली के मरकज से जबकि तीन देहरादून से लौटे थे। वाराणसी में गुरुवार को पांडेय हवेली क्षेत्र से एक युवक को पकड़ कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बुधवार की देर रात बजरडीहा और मदनपुरा क्षेत्र से पांच युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा जो 16 चिह्नित लोग हैं, लौट कर नहीं आए हैं।
 
 
गौरतलब है कि बाहर के लोगों के मस्जिद के गेस्ट हाउस में छिपकर रहने के मामले में बुधवार को भदोही और आजमगढ़ में 11 बांग्लादेशियों समेत 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को जौनपुर में भी 14 बांग्लादेशियों समेत 16 पर केस दर्ज कराया गया था। निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल केजिलों में जांच की गई, जिनमें 260 लोग बाहर के मसजिद और उनके गेस्ट हाउस में ठहरे मिले थे। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
इनमें दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए 108 लोग, देहरादून में हुए तब्लीगी जमात केआयोजन से लौटने वाले 34 लोगों के अलावा 118 अन्य शामिल हैं। सभी लोगों की जांच की गई है। किसी में कोरोना का कोई प्रारंभिक लक्षण नहीं मिला है। मामले की प्रशासन को जानकारी नहीं देने पर आजमगढ़ में एक पर केस दर्ज कराया गया है। जबकि भदोही में मस्जिद के गेस्ट हाउस में 14 लोगों के छिपकर रहने के मामले में 11 बांग्लादेशी नागरिकों सहित 21 लोगों पर मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें