Varanasi News: आम जनता के अवलोकन के लिए मतदाता सूची की एक-एक प्रति तहसील सदर, पिंडरा और राजातालाब के अलावा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में रखी गई है।
सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) पंकज कुमार के अनुसार मतदाता सूची में 41397 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। आम जनता के अवलोकन के लिए मतदाता सूची की एक-एक प्रति तहसील सदर, पिंडरा और राजातालाब के अलावा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में रखी गई है।
विज्ञापन
पूर्व में मतदाताओं की संख्या 1752107 थी, जो अंतिम सूची में बढ़कर 1793504 हो गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 962656 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 830848 है। कुल 99817 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।