फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंद्रह दिन में 40 लोग जानेंगे पांडुलिपि संरक्षण की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन में रखी पांडुुलिपियों के संरक्षण के लिए 15 दिन में 40 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन चरणों में 96 हजार दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण होगा। इसका डिजिटलाइजेशन भी कराया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। सोमवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

योग साधना केंद्र में कुलपति ने कहा कि पांडुलिपि संरक्षण के लिए पहली किस्त के रूप में संस्कृति मंत्रालय ने पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। ऋषि तुल्य आचार्यों के ज्ञान राशि के भंडार प्रयोग आमजन को प्राप्त हो इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन नई दिल्ली की तरफ से प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है। मिशन के निदेशक डॉ. अनिर्वाण दास के निर्देशन में संरक्षण किया जाएगा। पहले चरण में सूचीकरण, दूसरे में कंजर्वेशन, तीसरे में डिजिटलाइजेशन का काम कराया जाएगा। कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. रामपूजन पांडेय, रजनीश कुमार, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. अमित कुमार रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें