अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय यूथ लीडरशिप कॉन्क्लेव आज से शुरू होगा। सेठ एमआर जैपुरिया बाबतपुर में होने वाले कॉन्क्लेव में देशभर के कक्षा 11 के छात्र हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्वान और प्रशिक्षक सेल्फ डेवलपमेंट, करियर मैपिंग, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट पर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही सांस्कृतिक, खेलकूद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान वाराणसी गंगा, वाराणसी अन्नपूर्णा, वाराणसी वरूणा, काशी, काशी शिवा, वाराणसी उदया शाखा के सदस्य मौजूद रहेंगे। ये जानकारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर ने दी।