फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नहर टूटने से 40 बिस्वा सब्जी की फसल डूबी, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 06:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में नहर टूटने से 40 बिस्वा सब्जी की फसल डूब गई। इससे किसान काफी नाराज हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
टूटी नहर पर मिट्टी डालते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित तमाचाबाद में ज्ञानपुर नहर रविवार की सुबह अचानक टूट गई। इससे नहर से सटे खेतों में पानी भर गया। किसान वसंतलाल बिंद की सब्जी की फसल पूरी तरह से जल मग्न हो गई। वसंतलाल ने बताया कि नहर की सफाई के दौरान जेसीबी से ज्यादा मिट्टी खोद दी गई। बारिश के चलते नहर में पानी का बहाव तेज होने से मिट्टी कट गई और नहर टूट गई।

विज्ञापन


वसंतलाल और उनके भाई रामचंद्र बिंद ने मिलकर लगभग 40 विस्वा (लगभग 0.66 एकड़) खेत में नेनुआ, परवल, कोहड़ा (कद्दू) और अन्य सब्जियां लगाई थीं, जो अब पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।

पीड़ित किसानों ने नहर विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। आखिरकार, दोनों भाइयों ने खुद ही नहर के पास के खेत से मिट्टी लाकर टूटे हुए हिस्से को पाटकर पानी का बहाव रोका।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि वे प्रतिदिन लगभग 1200 से 1400 रुपये की नेनुआ बेचकर कमाते थे और अभी दो महीने तक यह फसल चलती। नहर टूटने से उनकी यह आय बंद हो गई है। इसके अलावा, खेत में लगी परवल और कोहड़ा की फसल भी नष्ट हो जाएगी। किसानों ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें