फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना की कर्मभूमि पर 55 मिनट रहेंगे मोदी

Thu, 25 Dec 2014 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से लंका पहुंचेंगे। यहां दिन में 11:45 बजे महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अस्सी घाट के लिए रवाना होेंगे।
विज्ञापन


घाट की साफ-सफाई का निरीक्षण करने के साथ ही वे अस्सी के समीप स्थित जगन्नाथ गली में सफाई अभियान में श्रमदान करेंगे। इसके बाद पीएम भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की कर्मभूमि बीएचयू के लिए रवाना होंगे। पीएम यहां 55 मिनट तक रहेंगे।

स्वतंत्रता भवन में होगा पीएम का संबोधन
अस्सी घाट से प्रधानमंत्री बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के लिए रवाना होंगे। यहां वे अंतर विश्वविद्यालयीय केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इस केंद्र को पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय शिक्षक एवं शिक्षण मिशन नाम दिया गया है। मोदी यहां लगभग डेढ़ हजार लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


बीएचयू से वे सड़क मार्ग से डीरेका जाएंगे, जहां दोपहर बाद 2:25 बजे वातानुकूलित इंजन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे डीरेका स्टेडियम में आयोजित समारोह में इंजन कारखाने के विस्तारीकरण की आधारशिला रखेंगे।

डीरेका में करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
दोपहर बाद 3:30 से शाम 4:30 बजे तक मोदी डीरेका आफिसर्स क्लब में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहां से शाम 5:40 बजे दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरेंगे।

स्मृति ईरानी और सुरेश प्रभु भी रहेंगे मौजूद
पीएम के आगमन से एक दिन पहले बुधवार को ही मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा वाराणसी पहुंच गए।

स्मृति ईरानी ने यहां धीरेंद्र महिला पीजी कालेज में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया जबकि पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने काशी के प्रबुद्धजनों के साथ काशी और आसपास के इलाकों में पर्यटन विकास की बाबत चर्चा की। उधर, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने डीरेका में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया।

तीनों ही मंत्री गुरुवार को पीएम के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाइक, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पीएम की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें