बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौसम की खराबी और ऑपरेशनल कारणों से बृहस्पतिवार को इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की 11 उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। ऑपरेशनल कारणों से जहां 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, वहीं 7 उड़ानें निर्धारित समय से घंटों देर से उड़ान भरेंगी। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि सभी उड़ानों में देरी ऑपरेशनल कारणों से हुई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
-
इन सभी एयरलाइंस की रद्द की गई उड़ानें
1.फ्लाइट 6ई-626 : वाराणसी–दिल्ली 12:05 बजे निरस्त
2.फ्लाइट 6ई-7739 : वाराणसी–लखनऊ 3:45 बजे निरस्त
3.फ्लाइट 6ई-5040 : वाराणसी–दिल्ली 3:45 बजे निरस्त
4.फ्लाइट 6ई-6044 : वाराणसी चेन्नई 9:20 बजे निरस्त
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार उपरोक्त सभी उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं।
-
ये विमानें विलंबित
1.एयर इंडिया एआई-1870 (वाराणसी–दिल्ली) 12:40 बजे की बजाय 1:35 बजे
2.स्पाइसजेट एसजी-526 (वाराणसी–पुणे) 2:55 बजे की बजाय 5:10 बजे
3. स्पाइसजेट एसजी-719 (वाराणसी–दिल्ली) 12:40 बजे की बजाय 4:15 बजे
4.इंडिगो 6ई-2321 (वाराणसी–दिल्ली)1:00 बजे की बजाय 3:15 बजे
5.इंडिगो 6ई-6227 (वाराणसी–हैदराबाद) 2:45 बजे की बजाय 4:55 बजे
6.स्पाइसजेट एसजी-526 (वाराणसी–पुणे) 2:55 बजे की बजाय 17:10 बजे
7.इंडिगो 6ई-0144 (वाराणसी–बेंगलुरु) 3:30 बजे की बजाय 5:15 बजे