वाराणसी। पूर्वी जोन अंतर वाहिनी हॉकी का फाइनल सोमवार शाम संपन्न हो गया। बीएचयू के एंफीथियेटर में एस्ट्रोटर्फ पर खेले गए मुकाबले में रामनगर की 36वीं वाहिनी पीएसी के नासिर के गोल ने कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी को तीन गोल से हरा दिया। उद्घाटन विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नौशाद ने पांच गोल कर जीता। फाइनल मुकाबले में पहला गोल 7वें मिनट में मोहम्मद सलमान और 23वें मिनट में अयाज ने किया। दूसरे हाफ में एक मात्र गोल 36वीं वाहिनी पीएसी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी नासिर अंसारी ने तीन खिलाड़ियों को चकमा देते हुए किया। इसके साथ ही उन्होंने टीम को जीत दिला दी। 37वीं वाहिनी पीएसी टीम के गोलकीपर पवन यादव ने विरोधी टीम के कई अवसरों को बेकार कर दिया। कप्तान नीतेश दूबे ने बताया कि मैन टू मैन मार्किंग और छोटे-छोटे पास से टीम को जीत मिली। मुख्य अतिथि डीआईपी पीएसी मनोज कुमार सोनकर ने ओवरऑल बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार नौशाद को दिया। इस मौके पर राजेश कुमार, कैलाश नाथ यादव, संजयसिंह, अजीत प्रताप सिंह, रवि राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की दस टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 160 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। टीमों में चौथी, 33वीं, 37वीं, 12वीं, 34वीं, 42वीं, 39वीं, 48वीं. 20वीं और 36वीं वाहिनी भुल्लनपुर रहीं।
पूर्वी जोन की विजेता टीम प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेगी। 36वीं बटालियन के खिलाड़ी को अभ्यास करने के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - डॉ. अनिल कुमार सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर