फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल हैक कर खाते निकाले 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत बालीपुर निवासी मजदूर रमेश कुमार राजभर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, जालसाजों ने उसका मोबाइल हैक कर खाते से रकम पार की है। रमेश ने बताया कि एक नवंबर की रात अचानक उसका मोबाइल हैंग होकर बंद हो गया। करीब 20 मिनट बाद मोबाइल अपने आप चालू हो गया।
विज्ञापन

अगले दिन वह खाते में किसान बीमा योजना के तहत आए रुपये की जानकारी लेने बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाते से 35 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद उसने बैंक को सूचना दी और साइबर अपराध के साथ रोहनिया पुलिस को भी शिकायत दी। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें