देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 271 पहुंच गई है। आज कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। वायरस को रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 23 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं, केरल से लौटे वाराणसी के 35 पार्षदों को होम कोरेंटाइन में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
केरल से लौटे नगर निगम के पार्षदों के दल को 14 दिन तक होम कोरेंटाइन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक दूसरे दिन पार्षदों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। शुक्रवार को सभी पार्षद दल की थर्मल स्कैनर के जरिए जांच की गई। इसमें कई पार्षदों का तापमान सामान्य से ज्यादा मिला।
नगर निगम के करीब 35 पार्षद स्मार्ट सिटी के कामों की जानकारी के लिए केरल गए थे। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के कही भी बाहर जाने नहीं जाने की हिदायत के बाद भी पार्षदों के दल रवाना हो गया था। शुक्रवार को पार्षदों का दल वाराणसी लौटा है। चूंकि केरल में कोरोना संक्रमण की शिकायतें बहुत ज्यादा है।
इसलिए पार्षदों को कोरेंटाइन किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पार्षदों ने सेवा भाव मे यात्रा की है। उन्हें जनता के बीच रहना होता है। यही कारण है कि उन्हें होम कोरेंटाइन किया जा रहा है