शिक्षक दिवस के अगले दिन शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में 33 शिक्षकों व कर्मियों का सम्मान किया गया। पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में पीजी कॉलेज के साथ ही डीएवी इंटर कॉलेज और नित्यानंद वेद महाविद्यालय के शिक्षक शामिल थे। संस्था के अध्यक्ष रतन लाल, इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने सभी को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। आर्य विद्या सभा के मंत्री और प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने शुभकामनाएं दीं।
इनका हुआ सम्मान : पीजी कॉलेज की उपाचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, प्रो. पूनम सिंह, प्रो. प्रशांत कश्यप, डॉ. जियाउद्दीन, डॉ. अखिलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. पारुल जैन, डॉ. आहूति सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. सूर्य प्रकाश पाठक, डॉ. रामेंद्र सिंह, कुंवर शशांक शेखर, सुरजीत, नरेंद्र कुमार, प्रताप बहादुर सिंह, राम बाबू, दीपक श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, सत्यजीत रावत, निरूपा राय, राम बहादुर शर्मा, रामानंद, संतोष कुमार शामिल थे। नित्यानंद वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामानंद तिवारी के अलावा डीएवी इंटर कॉलेज के सविता चौरसिया, प्रद्योत रंजन दास, श्रवण कुमार मौर्य, प्रियम राय, राहुल सिंह सहित हरिओम, शिवलोचन, लक्ष्मण, चंद्रदेव मिश्रा को पुरस्कृत किया गया।