क्रूज से डिब्रूगढ़ जाने वाले 33 स्विस पर्यटकों का जत्था सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां पर्यटकों का स्वागत शहनाई की धुन और धोबिया लोक नृत्य से किया गया। बाबतपुर से लग्जरी वाहन से इन्हें रामनगर स्थित पोर्ट पर ले जाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को गंगा विलास क्रूज को डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। इस क्रूज से डिब्रूगढ़ जाने वाले 33 स्विस पर्यटकों का जत्था सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
शहनाई की धुन और धोबिया लोक नृत्य से स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर्यटकों का स्वागत शहनाई की धुन और धोबिया लोक नृत्य से किया गया। बाबतपुर से लग्जरी वाहन से इन्हें रामनगर स्थित पोर्ट पर ले जाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
एयरपोर्ट पर स्विस मेहमानों का इस अंदाज में हुआ स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर में क्रूज पर सवार होने के बाद शाम को पर्यटक रामनगर किले का भ्रमण करेंगे। इसके बाद नौका विहार करते हुए गंगा आरती देखेंगे। आरती देखने के बाद वापस क्रूज पर आएंगे।
4 of 5
लोकनृत्य करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
11 जनवरी को चुनार किले का भ्रमण करने जाएंगे। यहां से मिर्जापुर स्थित घंटाघर जाएंगे। 12 जनवरी को इन पर्यटकों के लिए रविदास घाट पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक पर्यटकों के ग्रुप में 32 पर्यटक और एक जर्मन गाइड शामिल हैं।