फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर पर छात्राें का हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा, जमकर हुआ बवाल

Tue, 10 Jan 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न किए जाने से नाराज छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के वाहन पर हमला कर दिया। पथराव कर वाहन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
1 of 5
चीफ प्रॉक्टर पर छात्राें का हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। तिथि घोषित न किए जाने से नाराज छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के वाहन पर हमला कर दिया। पथराव कर वाहन के शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने हंगामा करने वाले दो छात्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न होने पर भड़के छात्र - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम छात्रनेता चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे और चीफ प्राक्टर प्रो. अमिता सिंह और चुनाव अधिकारी प्रो. पीतांबर दास से जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग पर अड़ गए। आरोप है कि छात्रों ने इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र आक्रोशित थे। इस बीच चीफ प्राक्टर बाहर निकल गईं और जैसे ही अपने वाहन में सवार होकर प्रशासनिक भवन से निकलने लगीं तो छात्रों ने पीछे से उनके वाहन पर हमला बोल दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वाहन में पीछे बैठे सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोट भी आई। - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के पथराव से चीफ प्राक्टर की गाड़ी का शीशा टूट गया और वाहन में पीछे बैठे सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोट भी आई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र वहीं जमे रहे और नारेबाजी करते रहे। रह-रहकर छात्र उग्र हो जा रहे थे। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन पर जानबूझकर चुनाव कराने में देरी का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्राें से बातचीत कर मामला शांत कराया। 
 

4 of 5
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के इस हंगामे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी के आधार पर फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो छात्रों के परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि परिसर में हुई ये घटना बेहद अशोभनीय है। आरोपित छात्रों पर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर दोबारा ऐसी घटना होगी तो उपद्रव करने वालों को चिह्नित कर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंगामा करने वाले दो छात्रों पर विवि प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने कहना है कि चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नामित किए जा चुके हैं। जैसे ही स्थानीय प्रशासन के पास पुलिस फोर्स की उपलब्धता होगी और प्रशासन हमें अवगत करा देगा, हम चुनाव की तिथियां घोषित कर देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें