फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के रण में देश भर के दावेदार नौ राज्य, 12 शहरों के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर से लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यही नहीं, आठ राज्यों के 10 प्रत्याशी भी काशी के रण में ताल ठोक रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा दक्षिण भारत से जुड़े प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

वाराणसी संसदीय सीट पर अंतिम चरण में होने वाले चुनाव पर पूरे देश की नजर होगी। कारण, यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। यहां से नामांकन करने वालों में पीएम मोदी के अलावा गुजरात का एक और उम्मीदवार भी हैं। इसके अलावा केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड से एक-एक और बिहार के दो प्रत्याशी हैं। वाराणसी के रहने वाले आठ लोगों ने दावेदारी की है। प्रयागराज, गोंडा के दो-दो और मऊ, कन्नौज, बरेली, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, कानपुर नगर, लखनऊ, जौनपुर और सोनभद्र से एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद 31 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को होगी।
लोकसभा चुनाव में नामांकन करने वालों के लिए बृहस्पतिवार को नाम वापसी का अवसर होगा। चुनाव नहीं लड़ने वाले दावेदार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

वाराणसी संसदीय सीट पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान के लिए दो बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। एक बैलेट यूनिट में 16 उम्मीदवारों का नाम होता है, ऐसे में दो बैलेट यूनिट में 31 प्रत्याशियों और एक नोटा का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें