फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आया गैस सिलिंडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चांदपुर चौराहे के पास शनिवार सुबह 11:30 बजे एग रोल व चाउमीन बनाने वाले चुरामनपुर निवासी सुनील विश्वकर्मा की गुमटी झाड़ियों में लगी आग की चपेट में आ गई। इससे गुमटी में रखा छोटा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फ ट गया।
विज्ञापन

गुमटी जल कर राख हो ही गई, पास ही स्थित संतोष तिवारी की ऑटो पार्ट्स की गुमटी में आग लग गई। वह आग बुझाने में जुटे थे कि तभी सिलिंडर फट गया। गुमटी का मलबा सड़क तक बिखर गया। धमाके से नाले पर रखा कंक्रीट से बना चटक गया। शुक्र रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिलिंडर कम भरा होने की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गुमटी में मिला छोटा सिलेंडर किसी लोकल कंपनी का था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फ ायर ब्रिगेड की गाड़ी ने झाड़ियों में लगी आग को बुझाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्दा की एक फैक्ट्री के प्लाट पर झाड़ियों को जलाने के लिए अक्सर आग लगाई जाती है और यही घटना का कारण बनी। उनका कहना है कि झाड़ियों की आज से उठने वाले धुएं से आम लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

24 अक्तूबर 2018 को लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे घर में सिलिंडर फटा। इससे दो मंजिला मकान ढह गया और तीन की मौत हो गई। 10 मार्च 2018 को गैस रिफिलिंग के दौरान शिवदासपुर में फटे सिलिंडर से लोग दो घायल हो गए। 10 मार्च 2018 को जैतपुरा सिलिंडर फटने से एक घायल हुआ। 11 मार्च 2018 को भदैनी स्थित होटल में सिलिंडर से लगी आग में कई घायल हो गए। इसी साल 19 फरवरी को गोलघर कचहरी के पास राजश्री स्वीट्स में सिलिंडर फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें