फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मोबाइल टावरों व सोलर लाइट की बैटरी चुराने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को कैंट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो बाइक, चोरी की आठ बैटरी और 47 हजार रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार चोरों में बड़ागांव के खानपट्टी निवासी अरविंद कुमार पटेल, फूलपुर के ठठरा के अजय पटेल व अर्जुन पटेल को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुखबिर खास की सूचना के बाद पं. दीनदयाल अस्पताल के पास से पकड़े गए तीनों चोरों में से अरविंद कुमार पटेल ने बताया की पहले वह मोबाइल टावर पर टेकिभनकल के पद पर कार्य करता था। उसने एक टीम बनाकर मोबाइल टावरों, सोलर प्लांट से बैटरियों को चुराने का काम करने लगा। इसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अब तक लगभग तीन लाख रुपये की बैटरी चुराकर कबाड़ी को बेच दी। इससे मिले पैसों से महंगे शौक के साथ ही आईपीएल के सट्टा बाजार में भी पैसा लगाते थे। हमारा गिरोह वाराणसी के अलावा आसपास के जिलों में भी मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी करते थे। इनके ऊपर आठ मुकदमें दर्ज हैं। ये महंगे बैटरियों को सस्ते दामों में बेच देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में विजय बहादुर सिंह, पवन कुमार, राहुल रंजन, रामानंद यादव, प्रेम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें