फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्राओं और दाना भुनने वाले युवक ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका, सिगरा, मंडुवाडीह और चोलापुर थाना क्षेत्र में तीन छात्राओं और एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। होली और उसके अगले दिन हुई हृदय विदारक घटनाओं से परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी खासे गमगीन दिखे।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत रमाकांत नगर कॉलोनी निवासी पंकज सिंह के प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाले स्नातक की छात्रा स्नेहा मुखर्जी (20) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पंकज की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर छात्रा के कमरे से उसके परिचय पत्र पर दर्ज पते के आधार पर पश्चिम बंगाल के वर्धमान में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। स्नेहा की सहेलियों ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल में उसके ब्वाय फ्रेंड की करेंट लगने से मौत हो गई है। इसके बाद से स्नेहा गुमशुम बैठी हुई थी और शाम के समय दरवाजा बंद कर रस्सी के फंदे के सहारे पंखे से झूल गई। स्नेहा चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।
उधर, लंका थाना अंतर्गत टिकरी गांव निवासी कुंवर बहादुर सिंह की बेटी गीतांजलि उर्फ भावना (22) ने गुरुवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनोें ने बताया कि भावना के पिता जयपुर में नौकरी करते हैं और वो घर पर दादा-दादी के साथ रह कर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार की शाम उसने सभी को अबीर गुलाल लगाया और इसके बाद अपने कमरे में चली गई। रात तक पता न लगने पर खाना खाने के लिए दादा ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। सूचना पाकर लंका पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत धरसौना (भवानीपुर) गांव निवासी कुंवर बहादुर सिंह की बेटी और स्नातक की छात्रा रोमा सिंह (20) ने शुक्रवार की दोपहर फंदा लगा कर जान दे दी। बताया जाता है कि दोपहर के समय कुंवर बहादुर खेत पर गए थे और घर की महिलाएं काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान रोमा ने दरवाजा बंद कर फंदा लगा ली। उधर, मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मढ़ौली में शुक्रवार की शाम दान भुनने का काम करने वाले मुरारी राजभर (32) ने फंदा लगा कर जान दे दी। पड़ोसियों ने बताया कि मुरारी की पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ होली पर मायके गई हुई है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें