वाराणसी। मतदान जरूर करेंगे और मत उसी को देंगे जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सके। छात्र हित, शैक्षिक उन्नयन और रोजगार की बात करे। यह कहना है उन युवाओं का जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व में शहर के युवाओं में उत्साह है और वह योग्यतम उम्मीदार को लोकसभा तक पहुंचाने की चाहत रखते हैं।
मेरा मत भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर निर्भर करेगा। जो दल इन मुद्दों पर खरा दिखेगा, वही मेरे वोट का हकदार होगा। -प्रेरणा, वीकेएम कॉलेज कमच्छा
बिना सोचे-समझे मतदान के कारण भ्रष्ट लोग चुन लिए जाते हैं। मैं साफ छवि के प्रत्याशी को वोट दूंगा, ताकि भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले। - सुनील मौर्या दृश्यकला संकाय बीएचयू
जो छात्र हित की बात करेगा, मेरा वोट उसी को जाएगा। शिक्षा के स्तर में सुधार और मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगनी चाहिए। -चांदनी, बीएड धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज
बेरोजगारी दूर करने की बात करने वाले को वोट दूंगी। शैक्षिक स्तर सुदृढ़ होना चाहिए, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें। -भारती कुमारी, कला संकाय बीएचय