फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित आठ की कुर्की कराने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र विवेक सिंह की हत्या में वांछित आठ आरोपियों की कुर्की कराने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। आठों आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें पूर्वांचल से लेकर बिहार तक छापेमारी कर रही हैं, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है। कॉलेज परिसर में सनसनीखेज तरीके से साथी छात्र की हत्या करने वाले आरोपियों की गैंग भी जल्द ही पंजीकृत की जाएगी।
विज्ञापन

24 फरवरी की रात यूपी कॉलेज के पीजी हॉस्टल के समीप विवेक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पुलिस ने चोलापुर के अभिषेक मिश्रा और जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के हिमांशु तिवारी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। वारदात के सूत्रधार यूपी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन के अलावा अंकित सिंह सेंगर, शिवम सिंह, अतुल पांडेय, राहुल राजपूत, पवन सिंह, शुभम सिंह और सुनील की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि विवेक हत्याकांड में प्रकाश में आए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें निरंतर छापेमारी कर रही हैं। आठों आरोपियों की कुर्की के लिए भी विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें