वाराणसी। अब वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी आबकारी विभाग की मदद में भी तैनात होंगे। शराब तस्करी पर अंकुश के लिए शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए कमिश्नर वाणिज्यकर ने सचल दल टीमों को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए है।
चुनाव सीजन में शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने वाणिज्यकर विभाग से मदद मांगी है। वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केके वर्मा के अनुसार चुनावी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अंकुश लगाने के बाद भी शराब की तस्करी पर चोरीछिपे हो ही जाती है। आबकारी विभाग ने वाणिज्यकर आयुक्त को पत्र लिखकर इसमें सहयोग करने को कहा है। इस पर वाणिज्यकर आयुक्त ने वाणिज्यकर विभाग के सभी अफ सरों को पत्र जारी कर शराब की तस्करी को रोकने का निर्देश दिया है। इसमें खासतौर पर दूसरे राज्य से प्रदेश होते हुए अरु णंाचल प्रदेश या अन्य पूर्वी राज्यों के लिए जाने वाली शराब पर नजर रखने के लिए कहा है। ऐसी गाड़ियां मिलने पर तुरंत सूचना आबकारी विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दें।
पांच टीम करेगी जांच
वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केके वर्मा ने बताया कि शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पांच-पांच सदस्यों की पांच टीम बनायी गयी है। टीम के सभी अधिकारी नौबतपुर चेकपोस्ट के अलावा शहर में भी चेकिंग करेंगे। अगर कहीं कोई तस्करी की शराब मिलती है तो इसकी सूचना आबकारी विभाग को देंगे।