फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। मिर्जामुराद में मेहदीगंज के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार को गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र दिनेश पाल की मौत मौत हो गई। जबकि मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा किरन पेट्रोल पंप के समीप रोहनिया की तरफ से आ रही एक बस की चपेट में आने से हरिशंकर राजभर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कछवा थाना के केवटाबीर निवासी दिनेश पाल जगतपुर इंटरमीडिएट का छात्र था। वह साइकिल से जंसा स्थित जय किशन इंटरमीडिएट कॉलेज सरौनी में परीक्षा देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रही गैस टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने प्रवेश पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद चालक टैंकर को छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता जगई पाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।
वहीं बस कंडक्टर हरिशंकर राजभर (17) मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के प्रतापपुर का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह किसी कार्य के चलते बाइकसे कैंट आया था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वापस लौटते समय कैंट की तरफ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आने से किशोर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचे पिता सेवालाल राजभर ने जब तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे का शव देखा तो थाने पर ही अचेत हो गए। साथ में गए हरिशंकर के चाचा केशव राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मृतक मिर्जामुराद स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज की बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें