फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीच कूड़े का ढेर देख एनजीटी टीम हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के बीच कूड़े का ढेर देखकर एनजीटी की टीम हैरान रह गई। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान टीम ने वरुणा नदी में गिरने वाले नालों की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन

यूपी एनजीटी मानीटरिंग कमेटी के चेयरमैन अवकाश प्राप्त हाईकोर्ट के जज देवी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख कूड़ा डंपिंग स्थानों, वरुणा नदी और स्लाटर हाउस का हाल देखा। इस दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी उनके साथ थी। भदऊ चुंगी डाट पुल के पास और पुराना पुल स्थित नगर निगम के कूड़ा डंपिंग क्षेत्र देखा तो सदस्यों ने हैरानी जताई। कहा शहर के बीच सड़क किनारे जिस तरह से कूड़ा डंप किया जा रहा है, उससे प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है, कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भी खतरा है। आसपास के इलाकों में इसका दुष्प्रभाव निश्चित पड़ता होगा। उन्होंने कहा- पता चला है कि कभी कभार कूड़े के ढेर में आग भी लगा दी जाती है, इससे निकलने वाला धुआं हानिकारक बनता होगा। टीम ने शहर के कई स्थानों से सैंपल भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें