फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा की इकाइयां ट्रिप-SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना में बुधवार सुबह स्विच यार्ड स्थित ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे अ एवं ब परियोजना की सभी पांचों इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया। शाम तक तीन इकाइयों को उत्पादन पर ले लिया गया था। एक अन्य को उत्पादन पर लेने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 8.30 बजे ब तापीय परियोजना के स्विच यार्ड स्थित मेन सर्किट ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे अ परियोजना की 210-210 मेगावाट की तीनों इकाइयां और 500-500 मेगावाट की चौथी व पांचवीं इकाइयां ठप हो गईं। घंटों मशक्कत के बाद फाल्ट खोज कर पहली और दूसरी इकाई तथा 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई को शाम को उत्पादन पर ले लिया गया। तीसरी इकाई को उत्पादन पर लेने का प्रयास किया जा रहा था। जबकि बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण 500 मेगावाट की चौथी इकाई को उत्पादन पर लेने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें