फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में अब स्मार्ट कार्ड से भी भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए फीस काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसी भी विभाग की जांच के लिए भुगतान अब स्मार्ट कार्ड से भी कर सकेंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय के रेक्टर और आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने स्मार्ट कार्ड सुविधा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में बनारस और आसपास जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, नेपाल से हर दिन पांच हजार से अधिक मरीज आते हैं। इन्हें सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब जांच करानी पड़ती है। पहले उन्हें फार्म भरना होता है, उसके बाद फीस जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन में लगना पड़ता है। अब उन्हें इससे छुटकारा मिल जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि बीएचयू अस्पताल और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्मार्ट कार्ड की सुविधा सोमवार से शुरू हो गई है। इससे पहले ऐप, आनलाइन ओपीडी बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। उधर बैंक की बीएचयू शाखा के प्रबंधक अभिशेष सिंह, क्लस्टर हेड मनीष टंडन ने बताया कि जनवरी से ई-लॉबी की भी सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों के साथ ही कर्मचारियों को भी लाभ होगा।
स्मार्ट कार्ड का ऐसे करें प्रयोग
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अंगूठा लगाकर कोई भी स्मार्ट कार्ड बनवा सकता है। इसमें एक निश्चित राशि जमा की जा सकेगी। जिस विभाग में जांच करानी होगी, वहां रखी मशीन से कार्ड को स्वैप कराकर फीस जमा की जा सकती है। कार्ड का प्रयोग केवल संबंधित मरीज ही कर सकेंगे। इलाज के बाद घर जाते समय कार्ड में बची राशि वापस ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें