फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में दो छात्राओं संग छेड़खानी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब दोनों छात्राएं आईआईटी बीएचयू के अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार को किसी काम से बाहर गई थी। आईआईटी बीएचयू में विश्वकर्मा हॉस्टल में रहने वाले छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने बीएचयू के ही तीन छात्रों पर छेड़खानी, मारपीट और बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्र पीयूष यादव ने लंका पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दो महिला मित्रों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। आरोप लगाया कि वहां एलबीएस हॉस्टल के ही कुछ छात्रों ने महिला मित्रों पर छींटाकशी की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीयूष ने बताया कि यहां से किसी तरह जब वह आईआईटी बीएचयू परिसर में पहुंचे तो उन युवकों ने अपने दस अज्ञात साथियों के साथ पहले एक महिला मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया। लंका पुलिस ने मामले में पीयूष की तहरीर पर बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल में रहने वाले आशीष कुमार सिंह, शुभम द्विवेदी, सचिन उन्याल और दस अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें